व्यापारी को ओडियो भेज धमकाया, मांगी दस लाख की फिरौती
बीकानेर। बीकानेर में एक व्यापारी से दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला कोटगेट थाने में दर्ज किया गया है, जिसकी छानबीन की जा रही है। सुदर्शना नगर में साई मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। बात पूरी होती, उससे पहले ही फोन कट हो गया।
इसके बाद एक ऑडियो मैसेज दिया गया, जिसमें कहा गया कि दस लाख रुपए नहीं देने पर बर्बाद कर दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। व्यापारी ने पुलिस को ऑडियो मैसेज भी दिया गया है। ऑडियो मैसेज के बाद फिर से कॉल आया और धमकी दी गई। इसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को दी गई है। व्यापारी सुदर्शना नगर में रहता है और फड़ बाजार में रुप चप्पल स्टोर के नाम से दुकान है। उससे दस लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले ने दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग किया है। पुलिस दोनों नंबरों के आधार पर ही बदमाश की तलाश कर रही है। फिलहाल मनीष की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन