चोरी का माल कबाड़ी को बेच हुए फरार
बांद्रा बास निवासी गोपीराम बाल्मिकी के घर पर पिछले दिनों चोरी हुई थी। पूरा परिवार बुटाटी गया हुआ था। पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर घर का सारा सामान चोरी कर लिया। यहां तक कि छोटे से छोटा बर्तन, कपड़ा, गैस चूल्हा भी उठा ले गए। यहां तक कि पंखे भी निकालकर ले गए। पुलिस ने बाद में एक कबाड़ी के यहां तलाशी ली तो वहां से ये सारा सामान बरामद कर लिया। हालांकि सोने चांदी का जो सामान चोरी किया था, वो यहां नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस सोने का काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ कर सकती है।

तीन महीने में चोरी के 63 मामले
बीकानेर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन महीने में 63 चोरी की एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कुछ एफआईआर दर्ज ही नहीं हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि औसतन हर दूसरे दिन एक चोरी हो रही है। इनमें अधिकांश में पुलिस के हाथ खाली है। पिछले कुछ दिनों में दो सौ से ज्यादा वाहन भी चोरी हो चुके हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन