पुलिस देखकर भागने लगे बदमाश, नशे की 50 हजार टेबलेट्स के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर। लूणकरनसर पुलिस ने नशे की तस्करी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाइक पर जा रहे थे। अचानक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन फिसल गए। पुलिस जांच में दोनों के पास नशे की सामग्री मिली। रात करीब बारह बजे पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लूणकरनसर थाने के सामने पुलिस की नाकाबंदी थी। इसी दौरान अरजनसर की तरफ से एक बाइक आई। नाकेबंदी देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसल गई। दोनों युवक गिर गए। पुलिस को इनकी हरकत संदिग्ध लगी। दोनों को दबोच लिया। इस दौरान नाबालिग युवक के पास दो बैग थे, जिसमें 25-25 हजार नशे की टेबलेट मिली। इसके लिए वैध कागजात भी नहीं थे। इसके अलावा 2.322 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इनके साथ ही एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया। इसका नाम गुरप्रीत सिंह जट (40) है। वो बठिंडा पंजाब के बुचोकला गांव का रहने वाला है। इनके कब्जे से मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। कार्रवाई में थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई, श्यामलाल भाम्भू, विरेन्द्र कालेर, गोपीचंद, विद्याधर, सुनील ढाका, चालक महावीर की विशेष भूमिका रही। आमतौर पर कार या फिर किसी चार पहिया वाहन में ही तस्करी होती रही है लेकिन अब पंजाब के युवाओं ने बाइक पर ही नशे का सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन