भाई को डूबता देख बहनें बचाने कूदीं, तीनों की मौत
बीकानेर। पूगल के 8 सीएम क्षेत्र के एक खेत में बनी डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बतया कि दो बालिका व एक बालक का शव निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों चचेरे भाई-बहन थे। जो बकरियां चराते हुए पानी पीने के लिए डिगी में गए थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तीन बच्चे डिग्गी में डूब गए। उनके साथ मौजूद चौथे बच्चे ने घटना की जानकारी परिवार को दी।

इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनों भाई-बहनों को बाहर निकाला गया। पूगल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुली निवासी दिवानाराम भोपा का बेटा मुकेश और बेटी खेत में बनी डिग्गी के पास गए थे। उनके साथ मांगाराम की बेटी वसुंधरा (10) भी थी। मुकेश पानी निकालने के लिए डिग्गी में गया था। मुकेश का अचानक पैर फिसल गया। दोनों बहनों ने बचाने के लिए डिग्गी में छलांग लगा दी। इससे तीनों-भाई बहनों की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद 15 साल के लड़के ने डिग्गी में उतरने के बजाय परिजनों को बताना उचित समझा। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों बच्चों ने दम तोड़ा। तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में दम तोडऩे वाले तीनों बच्चों के परिवार मजदूरी करने वाले हैं। इधर-उधर मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं। इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया। गांव में भी सन्नाटा छा गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन