नए साल पर बरसेंगे बादल, देखें 26 शहरों का तापमान
बीकानेर। बीकानेर में आज दोपहर में धूप निकलने के साथ ही सर्दी कम रही। बीकानेर में कोहरा कम रहा लेकिन देश व प्रदेश के अन्य हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। दक्षिण पूर्वी हवाओं का भी असर है, जो सर्द हवाओं को रोक रही है। पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशाओं के हवा से नमी आ रही है।

जिससे घना और मध्यम कोहरे की स्थिति बन रही है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत तेज गिरावट नहीं हुई है। इसका कारण यह है कि हवा की रफ्तार बेहद कम है। मंगलवार को भी हवा की औसत रफ्तार 3 किमी रही, जबकि आमतौर पर इस सीजन में हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटे रहती है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि नए साल में बादल छाए रहेंगे और प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभवना भी जताई है। मौसम विभाग कहना है कि राजस्थान में 31 दिसम्बर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।
देखें 26 शहरों का तापमान

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए