अयोध्या में सुरक्षा में तैनात कर्मी की गोली लगने से हुई मौत
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है? पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे घटी। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) यहां कोटेश्वर मंदिर के सामने वीआईपी गेट के पास तैनात था। पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की? पिछले साल 25 अगस्त को घटी इसी तरह की घटना में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई थी। तब भी बताया गया था कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन