सचिवालय पर भाजपा का महा जनघेराव, प्रदर्शनकारियों को वाटर-कैनन से खदेड़ा
जयपुर। गहलोत सरकार में कथित भ्रष्टाचार और बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा आज एक बार फिर ‘हल्ला बोल’ करने सड़कों पर उतरी। राजधानी जयपुर में सचिवालय महा जनघेराव के दौरान स्थिति उस वक्त गरमा गई जब प्रदर्शन में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का सामना पुलिस से हो गया।

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का सहारा लिया। ऐसे में काफी देर तक यातायात अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक लोग यातायात में फंसे रहे।


बीजेपी का सचिवालय महा जन घेराव ने जनता को परेशानी में डाल दिया। सचिवालय के चारों ओर के रास्ते बंद करने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। लोगों को 4 से 5 किलोमीटर का अधिक चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं और कुछ पुलिस के जवानों को चोटें आई हैं। प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झारखंड और उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया यूपी प्रवास के कारण प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए