विज्ञान, संस्कृति एवं पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित : चंद्रयान से लेकर गुरुकुल शिक्षा पद्धति को दर्शाया, साइंस प्रोजेक्ट्स ने किया अचंभित
बीकानेर। पारीक चौक स्थित हैप्पी नर्सरी पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में विज्ञान, संस्कृति एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शाला प्रबंधक पुखराज व्यास ने बताया कि कक्षा 5 से 10वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा एवं छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ व पारीक ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल व्यास द्वारा किया गया। शाला प्रबंधक मनोज व्यास ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए साइंस प्रोजेक्ट्स की अतिथियों ने सराहना की। इस दौरान स्टाफ व विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलवाई। प्रदर्शनी में चंद्रयान से लेकर वैदिक शिक्षा गुरुकुल पद्धति को भी दर्शाया गया। इस दौरान पूर्व मेयर मकसूद अहमद, साहित्यकार हरीश बी.शर्मा, ज्ञानोदय समिति अध्यक्ष गिरिराज पारीक, ब्राह्मण महासंघ राजस्थान अध्यक्ष सुनीता पारीक एवं एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कौशल पारीक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन