स्कूल वैन पलटी : सात बच्चे गंभीर घायल, पीबीएम रेफर
बीकानेर। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में एक स्कूल वेन पलटने से सात बच्चे गंभीर घायल हो गए। इन बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। झझू के एक निजी स्कूल वेन कोलायत की ओर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में वेन पलट गई। तेज स्पीड और सड़क में गड्डों की वजह से पलटी वेन में दिनेश (16) पुत्र मनोहर दास साध, वीरेंद्र (12) पुत्र देवकिशन राजपूत, देव (11) पुत्र महावीर रामावत, विष्णु (16) पुत्र बुधराम बिश्नोई घायल हो गए।

दो अन्य घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर इन बच्चों की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। वेन पलटने से बच्चों के सिर पर गंभीर चोट लगी है। बच्चों को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल लाया गया तो खून से लथपथ थे। बच्चों को पहले श्रीकोलायत के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया था। इसके बाद ही पीबीएम के लिए रेफर किया गया। हादसे के साथ ही बीकानेर के पीबीएम अस्पताल को सूचना दी गई। जिसके बाद यहां भी डॉक्टर्स की टीम तैयार खड़ी रही। जब एम्बुलेंस यहां पहुंचे तब डॉक्टर्स ने इलाज शुरू कर दिया। घायल स्टूडेंट्स की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन