स्कूल समय में फिर संशोधन : प्रात: 7.30 से दोपहर 12.30 का होगा समय
बीकानेर। जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री-पाइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सत्रांत तक विद्यालय का समय प्रात: 7.30 से प्रात: 12.30 बजे तक किया है। आदेशानुसार समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा।
इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय प्रात: 7 से ग्यारह बजे तक किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन