स्कूल शिक्षा बीकानेर की कार्यशाला संपन्न यूडाइस व मान्यता पत्रावली पर हुई चर्चा
बीकानेर। खेतेश्वर बस्ती स्थित श्री तुलसाराम पाठशाला में स्कूल शिक्षा परिवार बीकानेर की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा परिवार अध्यक्ष सुरेंद्र डागा ने बताया कि कार्यशला में सोसाइटी रजिस्ट्रार पंजीयन कार्यालय से यूडाइस एवं मान्यता पत्रावली के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। मान्यता पत्रावली एवं क्रञ्जश्व पोर्टल के लिए विशेष प्रशिक्षण विभाग से अविकांत पुरोहित ने यू डाइस भरने एवं इससे विसंगतियों के निवारण के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महेंद्रप्रताप जोशी एवं संस्थाएं पंजीकरण के संदर्भ में नियमों का विस्तृत विवरण दिलीप सिंह ने सभी स्कूल संचालकों विस्तृत रूप से समझाया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था कि स्कूल अपने-अपने डॉक्यूमेंट का सही और व्यवस्थित तरीके से निर्धारण करें। इस अवसर पर शिक्षा परिवार के सुप्रीमो प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी अपना संदेश दूरभाष के माध्यम से उपलब्ध करवाया। कार्यक्रम में डिजिटल सेवा के राजेंद्र पालीवाल स्कूल शिक्षा परिवार ग्रामीण के अध्यक्ष खियांराम सैन स्कूल शिक्षा परिवार के संरक्षक मनोज सिंह आदि 97 स्कूलों के संचालकों ने हिस्सा लिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन