एसबीआई एटीएम यथावत रखने की मांग, पार्षद ने लिखा पत्र
बीकानेर। आचार्यों की घाटी मुख्य मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को यथावत रखने की मांग क्षेत्रवासियों एवं बैंक के ग्राहकों द्वारा की गई है। इस संबंध में पार्षद सुनीता व्यास एवं स्थानीय निवासियों ने उपमहाप्रबन्धक, एसबीआई, बीकानेर को एटीम को आमजन के सुविधार्थ सुचारू रखने हेतु पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह एटीएम इस क्षेत्र का एकमात्र एटीएम है जो अथक प्रयास से 2015 में शुरू करवाया गया था। इस एटीएम में प्रतिदिन हिट्स की संख्या अन्य एटीएम की तुलना में कॉफी अधिक है फिर भी यह एटीएम बन्द किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। इस क्षेत्र में एसबीआई का यह एकमात्र एटीएमम है अन्य किसी बैक का कोई एटीएम नहीं है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन