सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई, पीएम-सीएम को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। माता सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती पर गोगागेट स्थित माली समाज भवन में माता सावित्रीबाई एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। महात्मा फुले जागृति मिशन के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा गया की जाति आधारित जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए और राजस्थान प्रदेश में भी होनी चाहिए जाति आधारित जनगणना नहीं होने के कारण पिछड़े वर्ग को बहुत बड़ी हानि हो रही है।

ज्ञापन में मां गकी गई कि माता सावित्रीबाई फुले को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। इस दौरान योगी विलासनाथजी महाराज, अंबेडकर पीठ के पूर्व निर्देशक मदनगोपाल मेघवाल, मुरली प्रजापत, निमेष सुथार, मनोज चौधरी, कैलाश गहलोत, देवकिशन गहलोत, विष्णु कुमार, सलाउद्दीन, राजकुमार खडग़ावत, संतोष परिहार, मुमताज शेख, भारती सैनी आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन