सरेआम चल रहा था अवैध रिफिलिंग कार्य 30 सिलैंडर किए जब्त
बीकानेर। बीकानेर के नत्थूसर गेट एरिया में अवैध रूप से एलपीजी गैस स्टोर करने के मामले में रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रसद विभाग के अधिकारियों ने यहां सूर्य मंदिर के पास से एक दुकान पर छापा मारकर तीस सिलेंडर जब्त किए हैं। इनके साथ ही गैस भरने की मशीनें भी बरामद की है। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तब कारों में सिलेंडर भरने का काम चल रहा था। रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने बताया कि मांगीलाल मेघवाल ने अपनी दुकान में अवैध रूप से बीस सिलेंडर रखे हुए थे।

सूचना मिलने पर ये सिलेंडर जब्त कर लिए गए। इनमें अधिकांश सिलेंडर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के हैं। सभी सिलेंडर फिलहाल पेड़ीवाल गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए हैं। सिलेंडर के अलावा दो इलेक्ट्रिक मोटर, दो इलेक्ट्रिक कांटे भी बरामद किए गए हैं। अधिकांश सिलेंडर खाली थे। माना जा रहा है कि वाहनों में एलपीजी सिलेंडर भरने का काम यहां से हो रहा था। रसद विभाग ने इस संबंध में नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। तीस सिलेंडर में 29 सिलेंडर घरेलू थे, जबकि एक सिलेंडर व्यावसायिक श्रेणी का था।
इन सभी सिलेंडर को अवैध रूप से एकत्र करने और इनका स्टोरेज करना गैर कानूनी है। ऐसे में अब दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन