सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी : शहर में लगे कचरे के ढेर, नाले डटे
बीकानेर। सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश में वाल्मीकि समाज की हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते बीकानेर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नालियां ओवर फ्लो होने लगी है जिससे गंदा पानी सड़कों पर पसरा पड़ा है। हड़ताल को लेकर वाल्मिकी समाज ने कोट गेट से लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। पैदल मार्च के दौरान सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू और मांगों को लेकर लिखी गई तख्तियां लेकर चल रहे थे।

प्रदर्शन में शामिल पार्षद नंदलाल जावा ने बताया कि हम पुश्तेनी साफ सफाई का का काम करते आ रहे हैं। सरकार द्वारा निकाली गई सफाई कर्मी भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज को ही मिलनी चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए कि विधानसभा में विधेयक पारित कर सफाई कर्मी भर्ती में हमें वाल्मिकी समाज को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भर्ती जाति प्रमाण पत्र के आधार पर यह भर्ती होनी चाहिए। यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। राजस्थान में होने वाली सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से वाल्मीकि समाज के लोग हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज की महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन