सनातन धर्म बचेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा : बाबा बालकनाथ
सांसद बाबा बालकनाथ ने पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक बीकानेर में 108 कुंडीय महायज्ञ का वृहद आयोजन होने जा रहा है। आयोजक रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि उक्त आयोजन में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज द्वारा श्रीरामकथा सुनने का अवसर बीकानेरवासियों को मिलेगा। उक्त कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सोमवार को नवलेश्वर मठ में अलवर सांसद बालकनाथजी महाराज व नवलेश्वर मठ के श्रीविलासनाथजी महाराज द्वारा किया गया।

महामंडलेश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बाबा बालकनाथजी को बताया कि रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा संचालित सियाराम गौशाला में यह वृहद आयोजन होगा और हजारों संतों का समागम भी होगा। बाबा बालकनाथजी ने श्रीसरजूदासजी महाराज के निमंत्रण को स्वीकारते कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति भी प्रदान की। इस दौरान सनातन धर्म पर की जा रही अनर्गल टिप्पणी से आहत संत समाज द्वारा मंगलवार को किए जा रहे प्रदर्शन के बारे में भी श्रीसरजूदासजी महाराज ने अवगत कराया। विमोचन अवसर पर एडवोकेट महावीर, दिनेश सांखला आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन