बीकानेर की साक्षी पुरी का आरएएस में सलेक्शन
बीकानेर। यदि लक्ष्य निर्धारित हो और उस लक्ष्य को हासिल करने का जुनून हो तो आप निश्चित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह बात नत्थूसर गेट निवासी साक्षी पुरी ने आरएएस में सलेक्शन के बाद अपने प्रेरित संदेश के दौरान कही। भाजपा नेता रोहित भारती ने बताया कि साक्षी के माता-पिता शिव-सीमा पुरी ने हमेशा उसे निरन्तर अध्ययन व मेहनत के लिए प्रेरित किया।

साक्षी पुरी विगत डेढ़ वर्ष से रायसिंहनगर में पटवारी पद पर कार्यरत हैं। साक्षी ने अपनी शिक्षा नालन्दा पब्लिक स्कूल एवं बिन्नाणी कॉलेज से कम्पलीट की। साक्षी के पिता शिवपुरी ने बताया कि साक्षी एमजीएसयू में गोल्ड मेडलिस्ट तथा दसवीं-बारहवीं में मैरिट एवं बीएड में पूरे राजस्थान में टॉपर रही हंै। साक्षी ने आरएएस की तैयारी शिक्षक अमित सोनी के मार्गदर्शन में की। साक्षी की इस सफलता पर बीकानेर के दशनाम गोस्वामी समाज में प्रसन्नता की लहर है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन