कोलायत में संत नामदेव समाज की धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन
बीकानेर। संतनामदेव ट्रस्ट द्वारा श्रीकोलायत में नामदेव धर्मशाला का शिलान्यास ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं नामदेव समाज बंधुओं की उपस्थित में संपन्न हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशचंद्र पंवार ने बताया कि धर्मशाला में एक बड़ा सभागार एवं लगभग दस से बारह कमरे प्रस्तावित हैं। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में सचिव हनुमान छींपा सपत्नी पूजा में शामिल हुए। पंडित चाँदरतन सेवग द्वारा विधि विधान से पूजन करवाया गया।
इस अवसर पर संपतलाल भाटी, नेमीचंद सोलंकी, करणीदान भाटी, सुभाषचंद्र बुडा़, सुंदरलाल भाटी, कन्हैयालाल पंवार,रमेश छींपा, एडवोकेट बंजरग छींपा, लालचंद पंवार, कैलाश पंवार, मदन बुडा़, नितेश पंवार एवं गजनेर से बजरंग चौहान तथा नामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट नोखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण किसनलाल पंवार, गैनाराम भाटी, डूंगरमल चौहान, मनोहरलाल टाक, महावीरप्रसाद गहलोत, नथमल टाक, दीनदयाल चौहान, रामलाल पंवार आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन