सीवर प्लांट में दौड़ा करंट, 16 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। चमोली जिले में लगे सीवर प्लांट में बुधवार को करंट उतरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पुलिस इंस्पेक्टर और 5 होमगार्ड भी शामिल हैं। छह मजदूर झुलस गए जिनमें एक गंभीर हालत में है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस सीवर प्लांट का निर्माण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहा है। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुट गई हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर फटने की वजह से सीवर प्लांट में करंट फैल गया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे तमाम मजदूर आ गए। चमोली हादसे में आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीमों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। चमोली के एसपी प्रमेंद्र दोवाल ने बताया कि हादसे में कई झुलस गए हैं। अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ जिसके बाद करंट दौडऩे से यह हादसा हुआ है। एडीजीपी वी मुरुगासन ने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है। इसमें एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और पांच होमगार्ड भी शामिल हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग में करंट आ गया था। इसकी वजह से हादसा हुआ है। आगे जांच चल रही है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस हादसे में बदरीनाथ हाइवे पर तैनात एक चौकी प्रभारी की भी मौत हो गई है। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वह ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना के बाद प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरतफरी का माहौल है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी और टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हादसा जिस समय हुआ, वहां बताया जा रहा है कि 22 लोग मौजूद थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए