लगातार दो माह से चल रहे रूद्राभिषेक की हुई पूर्णाहुति
बीकानेर। देवों के देव महादेव हमेशा भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। महादेव की भक्ति हमेशा सद्बुद्धि और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। उक्त प्रवचन रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने दो सावन माह से लगातार आश्रम में नर्बदेश्वर बाबा के चल रहे विशेष पूजन व रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति हवन के दौरान कहे। श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि पूरे दो माह कभी पुष्पों, औषधि, दूध, घृत आदि अनेक पदार्थों से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता था। गुरुवार को पूजनीय गुरु श्री रामदासजी महाराज के सान्निध्य में हवन, रुद्राभिषेक व कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तम भाटी व राजेश छींपा सपत्नीक अनुष्ठान में शामिल हुए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन