रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की पहल : पानी के लिए बजेगी वाटर बेल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
बीकानेर। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं नियमित जल सेवन की आदत को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वाटर बेलÓ कार्यक्रम लागू करने का आदेश जारी किया है। यह अभिनव पहल रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा की गई है, जिसे जिला प्रशासन ने मान्यता प्रदान की है। क्लब की इस अनूठी सोच का उद्देश्य विद्यार्थियों में हाइड्रेशन की महत्ता स्थापित करना तथा जल की कमी से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार, समस्त विद्यालयों में प्रतिदिन दो बार तीसरे एवं छठे पीरियड के दौरान विशेष ‘वाटर बेलÓ बजाई जाएगी। यह बेल सामान्य घंटी से अलग होगी ताकि इसकी पहचान विशेष रूप से की जा सके। बेल बजते ही शिक्षक विद्यार्थियों को जल सेवन के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय प्रबंधन को इस कार्यक्रम की नियमित पालना सुनिश्चित करने तथा इसकी मासिक रिपोर्ट संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता के प्रयासों के अंतर्गत पारित किए गए हैं और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि सचिव तनु मेहता तथा कोषाध्यक्ष सुषमा मोहता के नेतृत्व में यह अभिनव विचार साकार हुआ है। यह पहल पूरे राजस्थान में अपनी तरह की पहली है और यह बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन