रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में शतक ठोकते ही इतिहास रच दिया। हिटमैन अब विश्व कप में सबसे ज्यादा सात शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का छह शतकों का रिकॉर्ड भी टूट गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 36 वर्षीय रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 63 गेंद में सेंचुरी पूरी करते ही वह भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित शर्मा ने 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 84 गेंद में 131 रन बनाए।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप का अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम टूर्नामेंट में आसानी से अपनी दूसरी जीत की ओर बढ़ते दिख रही है। छह वर्ल्ड कप खेलने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 44 पारियों में छह सेंचुरी बनाई थी, लेकिन रोहित शर्मा ने अपने सिर्फ तीसरे ही विश्व कप की 20वीं पारी में सात शतक पूरे कर दिए। 2019 में इंग्लैंड की मुश्किल सरजमीं पर खेले गए विश्व कप में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड पांच शतक बनाए थे। किसी एक वर्ल्ड कप में यह सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन