बस पर गिरीं चट्टानें, 15 लोगों की मौत
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 15 से 20 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बिलासपुर के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। हादसा बरठीं के पास भलू में 6: 25 बजे हुआ। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। भलू के पास पूरा पहाड़ बस पर गिर गया। बस का केवल छत नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बच्चे समेत 4 लोगों को बचा लिया गया है। रात का अंधेरा होने से राहत कार्य में बाधा आ रही है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। छत पर मलबा व पत्थर गिरने के बस पूरी तरह दब गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन