धूम मचा रही ड्रीमगर्ल-2, बना फास्टेस्ट हिट फिल्म रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लोगों का प्यारा मिल रहा है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है और जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। सिनेमाघरों से जो कोई फिल्म देखकर बाहर निकल रहा है। वो आयुष्मान के काम की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और इसने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
आयुष्मान और अनन्या की फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है ड्रीम गर्ल 2 का फास्टेस्ट हिट फिल्मों में नाम आया है। आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर पूजा बनकर दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया है। इसी के साथ ड्रीम गर्ल 2 हिट हो गई है। आयुष्मान और अनन्या की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, पांचवे दिन का कलेक्शन 5.71 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 51.63 करोड़ कमा लिए हैं। ड्रीम गर्ल 2 ने रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले दिन 10.69 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़ और चौथे दिन 5.42 करोड़ का कलेक्शन किया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन