राजमार्गों पर विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश को पहनाए रिफ्लेक्टर
बीकानेर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात सीओ किशन सिंह के निर्देशानुसार बीकानेर राजमार्गों पर विचरण करते निराश्रित पशुओं को रेडियम के रिफ्लेक्टर पहनाये गए। बीकानेर ट्रेफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण ने बताया कि कई बार विचरण करते आवारा पशु अचानक सड़कों पर आ जाते हैं और वाहनों की चपेट में आने से दुर्घटना हो जाती है। इस हेतु महानंद व्यास के नेतृत्व में सुरेन्द्र जोशी, सरजूनारायण पुरोहित, योगेश सुथार, अमित व्यास, धर्मेन्द्र व्यास, अमित सोनी, शशिप्रकाश पुरोहित, गजानंद जोशी, हिमांशु शर्मा, मनमोहन पुरोहित, आशिष रस्तोगी, ओमप्रकाश बलवीर और वैभव आचार्य व सब इंस्पेक्टर रामगोपाल ने अपनी टीम के साथ गौवंश के रिफ्लेक्टर लगाए। सेवा के इस प्रकल्प में सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ-साथ अभय कमांड सेंटर के कार्मिकों की सहभागिता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन