रोडवेज बस स्टैंड पर 150 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीछवाल पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 150 ग्राम एमडी (ड्रग) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रोडवेज बस स्टैंड पर की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुट्टो का बास निवासी लादेन भुट्टा और मुक्ता प्रसाद नगर निवासी सुशील विश्नोई के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने इन्हें दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।इस कार्रवाई में एस आई राजेश मीणा, एएसआई दीपक यादव, एएसआई रामकरण, हेड कांस्टेबल महावीर, कांस्टेबल देवेंद्र, कांस्टेबल रामनिवास की हेड कांस्टेबल कानदान की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे और किसी ग्राहक को सप्लाई देने की फिराक में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की यह खेप कहां से आई और कहां सप्लाई की जानी थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन