गुंसाईसर के पास सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत
बीकानेर। नापासर में एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यहां गुंसाईसर के समीप रोडवेज बस और कार में टक्कर हुई थी और महिला कार में सवार थी। हादसे में दो अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि जयपुर रोड पर गुंसाईसर के पास हुए इस हादसे में रोडवेज बस और कार आमने-सामने टकरा गए। ड्राइवर सहित दो लोग इस कार में सवार थे, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

कार गुंसाईसर से श्रीडूंगरगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि बस बीकानेर की ओर आ रही थी। कार में सवार युवक और युवती केसरदेसर गांव के बताए जा रहे हैं। महिला का नाम सुमित्रा है जो महज 27 साल की थी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। बीकानेर से जयपुर के लिए जाने वाले इस मार्ग पर सड़क हादसे इसी मार्ग पर होते हैं।
गुंसाईसर से आगे आवारा पशु सड़कों पर बैठे रहते हैं। अचानक पशु आने से भी कई बार ड्राइवर संतुलन खो बैठता है और सड़क हादसा हो जाता है। हालांकि इस हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन