सड़क हादसे में पालिका अध्यक्ष सहित दो की मौत
बीकानेर। नेशनल हाईवे 89 पर गाय को बचाने के चक्कर में एक स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा नोखा के भामटसर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक रायसिंहनगर नगर पालिका (श्रीगंगानगर) अध्यक्ष हरीश ढाबी हंै। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

कार में सवार रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार और विनोद कुमार की मौत हो गई। नोखा सीआई आलोक सिंह ने बताया कि हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। कार में बीकानेर से जोधपुर की तरफ आ रहे थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन