सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद की पत्नी की मौत
नौगांवा (अलवर)। दिल्ली से जयपुर जाते समय दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर मंगलवार शाम गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से हुई दुर्घटना में पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह व उनके पुत्र सहित तीन घायल हो गए तथा मानवेन्द्र सिंह की पत्नी चित्रासिंह की मौत हो गई। नौगांवा थाना प्रभारी नेकीराम ने बताया कि मानवेन्द्र सिंह अपने बेटे और पत्नी के साथ दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे से दिल्ली से जयपुर जा रहे थे कि नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव खूशपुरी के पास पिलर नम्बर 82.8 के पास उनकी गाड़ी असंतुलित होकर रोड के बीचोंबीच डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार मानवेन्द्र सिंह की पत्नी चित्रा की मौत हो गई, वहीं गाड़ी में सवार मानवेन्द्र सिंह एवं उनके बेटे हमीर सिंह घायल हो गए।

दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व सांसद के सीने की पसली टूट गई है। उनके बेटे हमीर हाथ और नाम में फ्रेक्चर हुआ है, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है। गाड़ी मानवेंद्र सिंह चला रहे थे। पत्नी साथ में बैठी थी। पुत्र और ड्राइवर कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। घायलों को तुरन्त एम्बुलेन्स से अलवर के लिए रैफर किया गया। फिलहाल अलवर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में पुलिस प्रशासन के अलावा भाजपा व कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी पहुंचे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन