बीती रात हुआ सड़क हादसा, दो की मौत
बीकानेर। कार और ट्रक में आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के झंझेऊ और सैरूणा के बीच हुआ। बीकानेर के पवनपुरी में रहने वाला चारण परिवार सालासर दर्शन करने गया था। वापस बीकानेर लौटते हुए रास्ते में एक ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी कार ही उसमें जा फंसी। कार में आगे बैठे पटेल नगर निवासी रवींद्र कुमार और उसके बेटे रुद्र मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। कार में पीछे बैठी रवींद्र की पत्नी किरण और बेटी पारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन