रितिका ने रैनबसेरे में मनाया जन्मदिन, मौसूण परिवार ने किए सेवा कार्य…देखें वीडियो
बीकानेर। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा कैंसर पीडि़तों के लिए संचालित रैन बसेरे में रितिका मौसूण ने अपना जन्मदिन कैंसर पीडि़तों के साथ मनाया। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि जोध्यासी निवासी नेमीचंद-कंचनदेवी मौसूण की पुत्री रितिका के जन्मदिन पर रैन-बसेरे में आरती-पूजा की गई।
इस दौरान नेमीचंद मौसूण, कंचन देवी, रितिका, सोनम व पंकज मौसूण ने आरती की तथा अपने हाथों से प्रसादी परोसी। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि मौसूण परिवार ने आरती कर पीडि़तजनों के दुख दूर करने की शुभकामना की। इस दौरान रैन-बसेरे में उपस्थितजनों ने रितिका मौसूण को जन्मदिन पर शुभाशीष प्रदान किया।
संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि इस विशेष अवसर पर नवदीप बीकानेरी ने भजनों की प्रस्तुति दी जिससे रैन-बसेरा में भक्तिमय वातावरण हो गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन