शहर के विकास के लिए रिंग रोड जरूरी, डीपीआर जल्द बनाकर शुरू करें कार्य : अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान मेघवाल और खींवसर ने दोनों वर्ष की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जमीन आवंटन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां जमीन का आवंटन हो गया है वहां कार्य जल्द पूरा करें। साथ ही कई बजट घोषणाओं में अब तक जमीन का आवंटन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए रिंग रोड बनाना जरूरी है। मेघवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से उदयरामसर से नाल और नाल से श्रीगंगानगर बाईपास तक बनने वाली रिंग रोड की जानकारी ली तो पीडब्ल्यूडी एसई ओपी मण्डार ने बताया कि एनएच पीडब्ल्यूडी 39 लाख की लागत से डीपीआर बना रहा है।
15 अप्रैल 2027 तक डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। बैठक में बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने शहर में सड़क सुधार, सूरसागर जीर्णोद्धार, पब्लिक पार्क गेट ठीक करने और शास्त्री नगर में नाला निर्माण मामला उठाने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। सुमन छाजेड़ ने गंगाशहर में नाला निर्माण करने और सड़कों का पेचवर्क क्वालिटी के साथ करने को कहा। बैठक में सीडीईओ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि अगले साल से जयमलसर में बालिका सैनिक स्कूल में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इससे पहले बैठक में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बजट घोषणाओं के अंतर्गत जमीन आवंटन स्रह्य मामलों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में श्याम पंचारिया, एसपी कावेन्द्र सागर, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी रमेश देव समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन