रालोपा : कोलायत से रेवंतराम पंवार ने भरा नामांकन

बीकानेर। दो बार नोखा से विधायक रह चुके रेवंतराम पंवार ने राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी से कोलायत में उम्मीदवारी जताते हुए नामांकन भरा है। पूर्व एमएलए रेवंतराम पंवार ने बताया कि रालोपा के मुखिया हनुमान बेनीवाल परिवार से उनके अच्छे ताल्लुकात हैं और इस बार वे कोलायत में रालोपा के रथ पर सवार हो गए हैं। पंवार ने बताया कि 36 कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आपको बता दें पंवार को राजनैतिक ज्ञान विरासत से मिला है, इनके पिता रूपाराम पंवार भी नोखा से दो बार विधायक रह चुके हैं।

पिछड़ी जातियों व दलित वर्ग की बात उठाते हुए पंवार ने कहा कि उन्होंने किसी के दबाव में उम्मीदवारी नहीं जताई है। पिछले चुनावों में कांग्रेस से टिकट कटने के बाद पंवार का मोहभंग हो गया है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने बताया कि रेवंतराम पंवार हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और कोलायत विकास की बात को मुखर करने का मानस है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन