रेजीडेंट्स डॉक्टर्स का धरना जारी
बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग की रेजीडेंट डॉक्टर के क्वार्टर पर पहुंचकर हमला करने वाले को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आक्रोशित रेजीडेंट डॉक्टर्स अब आंदोलन को तेज करने के मूड में नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स को प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स का भी समर्थन मिल रहा है। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के तहत शनिवार को भी धरना जारी रहा। रेजीडेंट डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी के साथ ही यहां धरना भी दे रहे हैं। पिछले दिनों महिला रेजीडेंट डॉक्टर तुलसी पर अज्ञात युवक ने हमला कर दिया था।

ईंट से वार करके उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई। कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस इस निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है कि हमला किसने किया? ऐसे में गिरफ्तारी की फिलहाल उम्मीद नजर नहीं आ रही। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने बताया कि जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और कोटा के डॉक्टर्स भी समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में जल्द गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था लडख़ड़ा गई थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन