इन स्थानों से हटाए अतिक्रमण
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। गंगाशहर में मुख्य बाजार में दुकानों के आगे रखा सामान निगम के दस्ते ने कब्जे में लिया। कई जगह अतिक्रमण को तोड़ा गया। नगर निगम ने बुधवार को गंगाशहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के आगे पड़े बैनर, दुकान का सामान आदि उठाकर अपने कब्जे में लिया। अब पैनल्टी जमा कराने पर ही ये सामान वापस दुकानदारों को दिया जा सकेगा। निगम दस्ते के पहुंचने के साथ ही दुकानदारों ने सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी अभी शेष है। दुकानों के आगे छज्जे बने हुए हैं, उन्हें नहीं हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने यहां चौकी और सीढियां भी निकाल रखी है, उन्हें भी नहीं हटाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन