नववर्ष पर निकली धर्मयात्रा, जयश्रीराम के उद्घोष से गूंजा बीकानेर, जूनागढ़ पर हुई आरती
बीकानेर। नवसंवत्सर पर बीकानेर में रविवार को धर्मयात्रा निकली। पुराने शहर के कई हिस्सों से निकली धर्मयात्रा जूनागढ़ के आगे संपन्न हुई, जहां महाआरती में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हिन्दू धर्म और हर हर महादेव के जयघोष के साथ धर्मयात्रा में चल रहे लोगों ने पूरे शहर को भगवा रंग से रंग दिया। हर साल की तरह इस बार भी धर्म यात्रा में लोगों का जोश देखा गया। दोपहर में तीन बजे बाद एमएम ग्राउंड से शुरू हुई धर्म यात्रा में जहां कुछ लोग डीजे पर चल रहे जयघोष के साथ रोमांचित हो रहे थे, वहीं महिलाएं भगवा रंग का साफा पहने नजर आए। हाथ में ध्वजा लेकर बच्चों और युवाओं ने भी खासा जोश दिखाया। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास इस यात्रा के दौरान हर बार की तरह सक्रिय नजर आए। व्यास एक खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकारते रहे। वहीं उनकी टीम आयोजन से जुड़ी रही। जगह-जगह धर्मयात्रा के स्वागत के साथ व्यास पर भी पुष्पवर्षा की गई।
नत्थूसर गेट से तेलीवाड़ा तक पहुंचने में इस धर्मयात्रा को करीब दो घंटे का वक्त लगा। एक जगह खड़े होकर करीब घंटेभर तक यात्रा को देखा गया। शहर के अंदरुनी क्षेत्र में धर्मयात्रा के चलते खास प्रबंध किए गए। पुलिस ने जहां यातायात व्यवस्था को संभाला, वहीं आम लोगों ने धर्मयात्रा में शामिल लोगों के लिए पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, छाछ आदि की व्यवस्था की, वहीं रास्ते में लोगों ने घरों के ऊपर से पुष्प वर्षा की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन