धूप से मिली राहत, देखें 26 शहरों का तापमान
बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार को कोहरा छाया रहा है। लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने आमजन को राहत प्रदान की। लोग सर्दी से बचने के लिए धूप में बैठे नजर आए। राजस्थान में पिछले २4 घंटों में कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, चित्तौडग़ढ़, जयपुर, करौली, दौसा व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कोटा में 20.2 मीमी दर्ज की गई है। जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग में मौसम शुष्क रहा है।

व कहीं कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया गया है। बारिश व बादलों से न्यूनतम तापमान में कहीं-कहीं दो से पांच डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोटा, भरतपुर संभाग में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। कल 10 जनवरी से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीत दिन दर्ज होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन