मरीज की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों से की हाथापाई
बीकानेर। विवादों से नाते रहने वाले संभाग के बड़े अस्पताल पीबीएम में एक बार फिर बवाल हो गया है। जहां रेजिडेंट डॉक्टरों व मरीज परिजनों के बीच तू-तू,,मैं-मैं हो गई। स्थिति गाली गलौच के बाद हाथपाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पीबीएम के आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेन्टर में हंगामा हो गया। जानकारी मिली है कि ब्लड कैंसर के पीडि़त एक मरीज रामस्वरूप की मौत के बाद उसके परिजनों व उसके साथ के लोगों ने डॉ सुरेन्द्र बेनीवाल के साथ गाली गलौच की। हालांकि उपस्थित स्टाफ व चिकित्सकों ने उसे समझाईश का प्रयास किया।
किन्तु मृतक का भाई सुनने को तैयार नहीं था। जिसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस चोपड़ा कटला निवासी राहुल पुरोहित को पकड़कर थाने ले आई। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी ने कहा कि कैंसर का मरीज तीन दिन से भर्ती था। उसकी हालत गंभीर ही थी,जिसका डॉ पंकज टांटिया इलाज कर रहे थे। उसकी हालत गंभीर थी। आज उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मरीज परिजन ने रेजीडेन्ट डॉक्टर से बदसलुकी की। मारपीट की कोशिश की। उसके खिलाफ सदर थाने में परिवाद दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन