रीट का फर्जी पेपर लीक : मैरिज हॉल में 10 लड़कियां और 19 लड़के साल्व कर रहे थे पेपर
जोधपुर। राजस्थान में पेपरलीक का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रीट की मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए 5 लोगों ने प्रवीण नाम के स्टूडेंट से 40 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया। स्टूडेंट सुबह की पारी में एग्जाम देकर चला गया।
उन्होंने 10-10 लाख रुपए में अभ्यर्थियों से डील की। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मैरिज होम में 3 कमरे बुक किए थे। यहां पकड़े गए सभी आरोपियों को पेपर सॉल्व करवाया जा रहा था। डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.30 बजे गिरोह ने बनाड़ रोड स्थित उदयगढ़ मैरिज होम में बुक किए थे। इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे मिले प्रश्न पत्रों की जांच की गई तो ये एग्जाम के पेपर में नहीं मिले। पुलिस भी इसे फर्जी पेपर बता रही है। पुलिस ने सुरेश जाट, मुकेश जोशी निवासी सांचौर, जालोर और रामेश्वर समेत 5 को गिरफ्तार किया। प्रदेश के सात जिलों में आनन-फानन में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा है कि अभी पेपरलीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

मैरिज होम में पहले से शादी समारोह चल रहा था। इसलिए पुलिस ने सूचना मिलने पर सुबह 4.30 बजे सिविल ड्रेस में दबिश दी। पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस दरवाजे तोड़कर अंदर घुसी।
इसमें 29 लोगों के पास से वाइट पेपर, शीट, पेन आदि मिले हैं। आरोप है कि इन्हीं में कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने सुबह 10 बजे अलग-अलग सेंटर पर एंट्री भी दिलवाई। पुलिस ने तर्क दिया कि पुलिस जांच के कारण अभ्यर्थी लेट हो गए थे इसलिए उन्हें प्रवेश दिलवाया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए