लाल टी शर्ट दिखाकर रूकवाई ट्रेन, सतर्कता से टला हादसा
बीकानेर। हनुमानगढ़ के संजय कुमार पुत्र जयपाल मेघवाल, (निवासी निनान, तहसील भादरा, जिला- हनुमानगढ़) ने सतर्कता व अदम्य साहस का परिचय देकर एक संभावित रेल- हादसे को टाला। रेलवे से जारी प्रेस नोट के अनुसार नागरिक संजय कुमार ने जाखोद खेड़ा- मंडी आदमपुर लाइन पर किलोमीटर 170 /12-14 के मध्य अत्यधिक वर्षा के कारण, पानी के बहाव से हुए गड्ढे को देखा। इस पर संजय कुमार ने संभावित दुर्घटना को टालने के उद्देश्य से रेल लाइन पर खड़े होकर दोनों दिशाओं में देखा तो पाया कि एक ट्रेन (54782,रेवाड़ी-भटिंडा) हिसार की तरफ से आ रही है। ट्रेन को आती देखकर संजय कुमार ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत अपनी लाल रंग की शर्ट को निकाल कर हवा में लहराते हुए ट्रेन की तरफ दौड़ा एवं लोको पायलेट को रुकने का इशारा किया। इस पर लोको पायलट ने ट्रेन की गति को नियंत्रित कर घटनास्थल से पहले ही रोक दिया। ट्रेन मैनेजर द्वारा कंट्रोल को सूचना दी गई इस पर कटाव की तुरंत मरम्मत कर ट्रेन को सुरक्षित व नियंत्रित गति से निकाला गया। इस प्रकार नागरिक संजय कुमार ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए संरक्षित रेल संचालन में सहयोग किया। संजय कुमार द्वारा किए गए इस साहसिक कार्य के लिए वे नि:संदेह सराहना के पात्र हैं। उनके इस कर्तव्य से समाज में जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना को भी बल मिला है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन