नहरबंदी पर अपडेट… पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने रविवार को इंदिरा गांधी नहरबंदी के दौरान पेयजल स्थिति की समीक्षा हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ जयपुर में संयुक्त बैठक की।

मुख्य अभियंता (नोर्थ) जल संसाधन विभाग, हनुमानगढ़ पंजाब सरकार द्वारा आश्वस्त किया गया कि 30 मई की शाम को हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाहित किया जाएगा एवं पेयजल की प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व निश्चित दिनांक तक इंदिरा गांधी नहर को पानी पहुंचाया जायेगा। मुख्य अभियंता (परियोजना) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर द्वारा अवगत करवाया गया कि इंदिरा गांधी नहर पर आधारित समस्त 10 जिलों के 49 शहर एवं 8 हजार 294 गांवों की लगभग 1.80 करोड़ आबादी के लिए वर्तमान में उपलब्ध जल से सुचारु जलापूर्ति संधारित की जा रही है एवं नहरबंदी की समाप्ति तक यह व्यवस्था सुचारु बनायी रखी जायेगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन