रेव पार्टी करते युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा
उदयपुर के होटल में रेव पार्टी कर रहे 50 युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें 11 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया कि बर्थ डे पार्टी की आड़ में यह पार्टी की जा रही थी। महंगी शराब और नशे की अन्य सामग्री भी परोसी जा रही थी। पार्टी के लिए दूसरे राज्यों से भी लड़कियों को बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस अधिकारी जानकारी देने से बच रही है। गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ खुद रात से मौके पर मौजूद हैं। डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया- पुलिस ने शनिवार (2 अगस्त) की रात 11:30 बजे नाई इलाके के कोडियात रोड स्थित होटल गणेश में दबिश दी।
कार्रवाई रविवार दोपहर बाद तक जारी थी। पुलिस सादी वर्दी में प्राइवेट बस से रेड डालने गई थी। पुलिसकर्मी बोगस ग्राहक बनकर गए थे। पुलिस की टीमें होटल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को नाई थाने लाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ी संख्या में नकली नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डीजे साउंड की धुन पर लड़कियां डांस कर रही थीं, जिन पर कुछ युवक नकली नोट लुटा रहे थे। 2 अगस्त की देर रात पुलिस होटल पहुंची। इसकी भनक लगते ही लड़के-लड़कियां छत पर जाकर छिप गए। पुलिस ने इनको हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया कि एक युवक की बर्थडे पार्टी थी। उसी के लिए रेव पार्टी रखी गई थी। पुलिस को होटल के बाहर लग्जरी गाडिय़ां खड़ी मिली हैं। आरोप है कि शराब पार्टी की जा रही थी, पर इसके लिए वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए