रांका ट्रस्ट करेगा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण, श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शुभारम्भ
महावीर रांका ने किया आह्वान- इस बार दीवाली 22 जनवरी को, घर-घर जलाएं दीप
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1100 राम मंदिर मॉडल का वितरण शुभारम्भ श्रीमद्भागवत कथा के दौरान किया गया। खैरपुर भवन में पूज्य श्रीधनंजय कृष्ण जी महाराज हरिद्वार वाले द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि 500 वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है कि हम राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विराजित होंगे और पूरा देश दीवाली मनाएगा। इस शुभ अवसर को और भी उत्साह के साथ मनाने का संदेश देते हुए रांका ट्रस्ट द्वारा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण किया जाएगा। भाजपा नेता महावीर रांका ने जन-जन से 22 जनवरी 2024 को घरों में दीपमाला करने, घरों को सजाने का आह्वान किया है। रांका ने बताया कि इस वर्ष की पहली दीवाली 22 जनवरी को होगी तथा इसे भव्य और उत्साह से मनाना चाहिए।

इस दौरान युधिष्ठरसिंह भाटी, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, नरेन्द्र चंचल, अजीत चारण, सुरेन्द्र, देशनोक करणी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बादलसिंह, शंकर सिंह राजपुरोहित, पंकज रांका, युवराज सिंह भाटी, रूपसिंह सांखला, झंवरलाल गहलोत, जितेन्द्र आचार्य, चंद्रशेखर व्यास, भवानीशंकर जोशी, राधेश्याम राठी, रामधन डागा आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन