रांका के कार्यालय पहुंची पूर्व सीएम राजे, राजनैतिक विषयों पर हुआ मंथन
बीकानेर। आपके कार्य और सेवा के सरोकार जनता के समक्ष है और अच्छाई हमेशा दुगुनी होकर ही लौटती है। यह बात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा के शम्भू गहलोत ने पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा पीएम मोदी की तस्वीरें 300 कार्यकर्ताओं को भेंट करने वाले प्रकल्प, भीषण गर्मी व नहरबंदी के दौरान जल टैंकर से जरुरतमंद क्षेत्रों में नि:शुल्क जल सप्लाई आदि सेवा कार्यों से अवगत करवाया।
पूर्व सीएम राजे ने महावीर रांका को जीतो बीकानेर चैप्टर चैयरमेन बनने पर शुभकामनाएं दी तथा निरन्तर सेवा कार्यों से जुड़े रहने की बात कही। चर्चा के दौरान एमएलए सिद्धि कुमारी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी उपस्थित रहे और राजनैतिक विषयों पर भी मंथन हुआ। पूर्व राजे ने विश्वास दिलाया कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को तवज्जो देती है।

इस दौरान युधिष्ठरसिंह भाटी, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, जितेन्द्र सिंह भाटी, जसराज सींवर, भव्य भाटी, राजेन्द्र शर्मा, कुलदीप यादव, मधुसूदन शर्मा, प्रणव भोजक, तेजाराम राव, अजीत सिंह चारण, गणेशमल जाजड़ा, मोहित बोथरा, टेकचंद यादव, ओम राजपुरोहित, शंकरसिंह राजपुरोहित, संजय स्वामी, राजेन्द्र व्यास, लक्की पंवार, शंभु गहलोत, लोकेश छाबड़ा, आनन्द सोनी, पंकज गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, गौरीशंकर देवड़ा एवं जय उपाध्याय ने राजे का अभिनन्दन किया
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन