रंधावा, डोटासरा और जूली दो दिन बीकानेर में
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद अभियान चालू किया है। इसी क्रम में गुरुवार रात्रि 8:00 बजे राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अगले दिन 2 फरवरी को वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से रानीबाजार स्थित सूरज टॉकीज में प्रात:11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संवाद करेंगे। जिला देहात कांग्रेस संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन