ट्रक के अंदर घुसी फॉर्च्यूनर, दो की मौत
बीकानेर के नापासर के पास भारतमाला हाईवे पर बुधवार दोपहर फॉर्च्यूनर गाड़ी ट्रक के अंदर घुस गई। कार ट्रक के पीछे चल रही थी। इस दौरान पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन घायल हो गए। मृतक मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। नापासर थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि नौरंगदेसर गांव के पास भारतमाला सड़क पर हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे।
कार से निकालकर घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं शवों को मॉच्यूरी में रखवाया गया। कार सवार लोग इंदौर से रामदेवरा जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद भारतमाला नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनमें इंदौर के चितवाड़ा रोड पर रहने वाले राजेश जोशी पुत्र जयचंद जोशी, उम्र 42, निवासी 162, चितवाड़ा रोड इंदौर और राकेश पुत्र बाल कृष्ण यादव उम्र 46, छोटी ग्वाल टोली इंदौर की मृत्यु हो गई। वहीं इस हादसे में वासुदेव उर्फ बाबू पुत्र सुरेश कुमावत, उम्र 23 साल, निवासी शिवरोला इंदौर, रुमित सिंह पुत्र जयवीर सिंह सिख निवासी शिवधाम कॉलोनी, ,खंडवा रोड सेक्टर ए, लिम्बोदी इंदौर और हरेंद्र सिंह पुत्र मुनेंद्र सिंह उम्र 35 साल, निवासी सेंगर भवन सिकंदर कम्पू ग्वालियर घायल हो गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन