रामलीला : रविवार को अंतिम दिन भक्त हनुमान करेंगे धमाल, बीकानेरवासियों में दिखा उत्साह
‘रामा रामा रामा कूद पड़े हनुमाना’ से गूंजा स्टेडियम
बीकानेर। करणीसिंह स्टेडियम में शनिवार को दूसरे दिन भी रामलीला देखने श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा। हजारों दर्शकों ने भक्त हनुमान की एंट्री के साथ ही जयश्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य रामलीला का रविवार को बीकानेर में अंतिम दिन मंचन होगा। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि श्रीविमर्शानंदगिरिजी महाराज, विलासनाथजी महाराज, रामेश्वरानंदजी महाराज, नर्बदानंदजी महाराज का सान्निध्य रहा।

समिति के महामंत्री एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि विधायक जेठानंद व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, नारायण झंवर अध्यक्ष नोखा नगर पालिका, डॉ. विमला डूकवाल, उद्योगपति बसंत नौलखा, गौसेवक देवकिशन चांडक, जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, एडीशनल एसपी कैलाश सांदू, जतिन सहल आदि का आतिथ्य रहा। रामलीला मंचन के दौरान नारायणा ग्रुप स्कूल के सैकड़ों बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है। समिति के संरक्षक दिलीप पुरी ने बताया कि रामलीला का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि 120 से अधिक कलाकारों द्वारा इस रामलीला का मंचन किया जा रहा है। तीन घंटे में राम जन्मोत्सव, स्वयंवर तथा राज्याभिषेक का पूरा वर्णन दिखाया जाता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन