बीकानेर के इस अस्पताल में हुआ श्री रामलला का पूजन, चिकित्सकों ने किया हवन
बीकानेर। अयोध्या में रामलला प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में सादुलगंज स्थित जीवन रक्षा अस्पताल में रामोत्सव मनाया गया। जीवन रक्षा अस्पताल के डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि जीवन रक्षा की सभी ब्रांचों को रंग-बिरंगी रोशनी व रंगोलियों से सजाया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि इस दौरान भगवान श्रीराम का पूजन व हवन भी किया तथा प्रसादी का वितरण किया गया।

इस दौरान डॉ. विकास पारीक, डॉ. कृष्णवीर चौधरी, डॉ. अशोक सोखल, डॉ. बजरंग टाक, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. किरण चौधरी, डॉ. मीनाक्षी बोथरा, डॉ. सुचित्रा बोथरा, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. कृष्ण पूनिया, डॉ. अजीत कुलहरि, डॉ. भावनादास, डॉ. प्रवीण छींपा, डॉ. नितिन गुप्ता पूजन में शामिल हुए। डॉ. अजीत कुलहरि ने बताया कि जयपुर रोड स्थित वृंदावन एन्क्लेव के समीप स्थित जीवन रक्षा कम्पलीट कैंसर केयर सेंटर परिसर में बेहतर सुविधाओं व संसाधनों के साथ चिकित्सा सुविधा शुरू हो गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन