रामलला को लगेगा बीकानेर के रसगुल्लों का भोग, रांका ने भिजवाए 103 टिन रसगुल्ले
आरपी इंडस्ट्रीज के चौपड़ा ने लगातार 44 घंटे मेहनत कर तैयार करवाई प्रसादी
बीकानेर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठान समारोह होने जा रहा है। इस शुभ अवसर को पूरा देश दीवाली के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में प्रभु श्रीराम को रसगुल्लों का भोग लगाने के लिए बीकानेर से रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व आरपी इंडस्ट्रीज की ओर से 103 टिन रसगुल्लों के भेजे गए हैं। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि बीकानेर के रसगुल्ले विश्व में अपने स्वाद के लिए पहचाने जाते हैं और रामजी को बीकानेर के रसगुल्लों की प्रसादी का भोग लगना बीकानेर के लिए गौरव की बात है।

भोगप्रसादी हेतु आरपी इंडस्ट्रीज के विशाल चौपड़ा द्वारा पूरे 44 घंटे की लगातार मेहनत के साथ इन्हें स्पेशल तैयार कर पैकिंग करवाने का काम किया गया। चौपड़ा ने बताया कि 103 टिन (41000 पीस) पैक करके भिजवाए गए हैं। इस दौरान टेकचंद बरडिय़ा, विनायकजी, अमित जांगिड़, जितेन्द्र सिंह राजवी, पवन महनोत, नवरतन सिसोदिया, रमेश सैनी, दिनेश चौधरी, पवन सुराना, दिग्विजय पांडे, नरपतसिंह भाटी, विशाल चौपड़ा, आदर्श शर्मा, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, दाऊलाल हर्ष, पदमसिंह पडि़हार, नरेन्द्र चंचल, संजय स्वामी, राजेन्द्र व्यास एवं प्रणव भोजक शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन