रामझरोखा कैलाशधाम : यज्ञ में आहुतियों के साथ शुरू हुए नवाह्न परायण पाठ
नवरात्रा में जप-तप व आराधना का विशेष महत्व : श्रीसरजूदासजी महाराज
बीकानेर। परम पूजनीय श्रीसियारामजी गुरु महाराज एवं परम पूज्य श्री रामदासजी महाराज की कृपा से गंगाशहर सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में नवरात्रा स्थापना से नवाह्न पारायण पाठ एवं नित्य हवन का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना के साथ ही जप-तप और आराधना का महत्व बढ़ जाता है। इस दौरान नवाह्न परायण के पाठ और हवन का आयोजन कर श्रद्धालुओं को पुण्यलाभ प्रदान किया जा रहा है। रविवार को पुजारी विष्णुदासजी महाराज ने पूजन किया तथा सुरेश पंडित ने हवन कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नवाह्न पारायण पाठ होंगे तथा 10 से 11 बजे तक हवन किया जाएगा

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन